फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल से अफसर बने प्रयागराज के धीरज गुप्ता, बने युवा कल्याण अधिकारी

Sun, 13 Jun 2021 10:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सफलता किसी प्रतिभा की मोहताज नहीं होती और इस बात को बहरिया के धीरज कुमार गुप्ता ने साबित कर दिखाया है। पुलिस विभाग में आरक्षी केपद पर तैनात धीरज ने लोअर पीसीएस 2018 परीक्षा में सफलता पाकर युवा कल्याण अधिकारी पद पर चयन पाया है।
विज्ञापन
prayagraj news : धीरज कुमार गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफलता किसी प्रतिभा की मोहताज नहीं होती और इस बात को बहरिया के धीरज कुमार गुप्ता ने साबित कर दिखाया है। पुलिस विभाग में आरक्षी केपद पर तैनात धीरज ने लोअर पीसीएस 2018 परीक्षा में सफलता पाकर युवा कल्याण अधिकारी पद पर चयन पाया है। उनकी इस सफलता से परिजनों व स्नेहीजनों में हर्ष है।
विज्ञापन


फतेहपुर पुलिस लाइन में तैनात धीरज के पिता छेदी लाल का निधन हो चुका है। बहरिया के चकिया धमौर गांव के रहने वाले धीरज ने अपनी शिक्षा शहर में ही मामा केघर रहकर पूरी की। 2015 में उनका चयन पुलिस विभाग में आरक्षी केपद पर हो गया। हालांकि इसके बाद भी वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पूरी लगन से जुटे रहे। आखिरकार उन्हें उनकी मेहनत का फल भी मिला। 531 पदों के लिए हुई 2018 लोअर पीसीएस परीक्षा में सफलता पाकर वह युवा कल्याण अधिकारी केपद पर चयनित हुए हैं। दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े धीरज सफलता का श्रेय अपनी माता, मामा और पत्नी अल्का गुप्ता को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें