फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : उच्च न्यायालय के 22 अधिकारियों की पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 22 अधिकारियों की पदोन्नति
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवा संवर्ग के 22 अधिकारियों की पदोन्नति की है। इस संबंध में महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार श्रीवास्तव तृतीय, संजय पाठक, नरेश चंद्र द्विवेदी को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर, विनय कुमार श्रीवास्तव, गिरीश नारायण तिवारी, वाहिद अब्बास को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर, राहुल अग्रवाल, कन्हैया लाल, धर्मेश चंद्र श्रीवास्तव, नवाब आगा (लखनऊ), शरद चंद्र अग्निहोत्री (लखनऊ) को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह हरि मोहन (लखनऊ), रविन्द्र सिंह, सत्येन्द्र कुमार (लखनऊ) देवेन्द्र सिंह राना (लखनऊ), वशीउल्लाह खान को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और विनय प्रकाश, संजीव कुमार, प्रमीत कुमार, गीता पाल, नीरज कुमार राय, शमीर रिजवी को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, आलोक कुमार निरंजन, विजयानंद द्विवेदी, गवेंद्र सिंह, बृजेश कुमार यादव, पंकज कुशवाहा, भूपेश कुमार गौतम व आंकाक्षा पांडेय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें