फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज :  रेलवे स्टेशन पर जुटे प्रतियोगी छात्रों ने की नारेबाजी, सपा मुखिया अखिलेश ने किया ट्वीट

Sun, 06 Mar 2022 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे एनटीपीसी के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप लगाने वाले छात्रों पर कुछ दिन पहले लाठीचार्ज किया गया था। इसको लेकर अभ्यर्थी भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी छात्रों ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की। प्रतियोगी छात्र भाजपा सरकार पर नौजवानों के साथ अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं। सातवें और अंतिम चरण के लिए 54 विधानसभा सीटों पर मतदान सोमवार को होने हैं।
विज्ञापन





रेलवे एनटीपीसी के परीक्षा परिणाम में अनियमितता का आरोप लगाने वाले छात्रों पर कुछ दिन पहले लाठीचार्ज किया गया था। इसको लेकर अभ्यर्थी भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके की नजाकत भांपते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है।



पांचवें चरण में भदोही, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़ और मऊ सहित कई जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाने हैं। छात्र अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे। यह आंदोलन बीजेपी के खिलाफ माना जा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर छात्रों का समर्थन कर दिया है। उनका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अखिलेश ने ट्वीट में लिखा पांच साल नौकरी का अब और न इंतजार होगा, उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाने के लिए इंकलाब होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें