फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शाहिद अब्बास रिजवी चौथी बार बने सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से पार्टी नेता शाहिद अब्बास रिजवी ‘प्रधान’ को सपा अल्पसंख्यक सभा का महानगर अध्यक्ष बनाया है। वह चौथी बार यह दायित्व संभालेंगे। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी ने शाहिद अब्बास को अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र शनिवार को जारी किया।
विज्ञापन


सपा महानगर मीडिया प्रभारी सैयद मोहम्मद अस्करी के अनुसार शाहिद की निष्ठा को देखते हुए उन्हें चौथी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गई। सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल सलमान, नगर महासचिव रविंद्र यादव, मो. शारिक, महबूब उस्मानी, सैफ फरीदी, अब्दुल समद, निजामुद्दीन, शबी हसन आदि ने शाहिद को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें