फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संपादित... रोजी व रेशमा पटेल समेत 15 को मिली पुलिस में नौकरी

Sun, 09 Jul 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। फ्लाइंग सिस्टर्स के नाम से मशहूर रोजी व रेशमा पटेल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती-2022 में हुआ है। दोनों बहनों को शनिवार को लखनऊ में आयोजित हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

सोरांव स्थित तीली का पुरा गांव की रहने वाली रेशमा पटेल ने वर्ल्ड वॉकिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया और अंडर-20 महिला वर्ग में जगह बनाने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी। रेशमा के नाम तीन राष्ट्रीय रिकाॅर्ड भी हैं। रेशमा व रोजी के पिता विजय बहादुर पटेल किसान हैं। जबकि भाई इंद्रजीत पटेल अंतरराष्ट्रीय एथलीट है। मौजूदा समय में वह ओएनजीसी में तैनात हैं।
रेशमा ने 14 साल की उम्र में अंडर-16 के नेशनल रिकाॅर्ड की बराबरी करके सभी को चौंकाया था। नियुक्ति पत्र पाने के बाद रेशमा व रोजी ने कहा कि वह बेहद खुश हैं। पुलिस में नौकरी हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। पुलिस की सेवा में रहकर वह अपना सौ प्रतिशत देंगी। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के 13 अन्य खिलाड़ियों को भी नियुक्ति पत्र थमाया। प्रयागराज से इस भर्ती में कुल 15 खिलाड़ियों को नौकरी हासिल हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें