फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Police : रात में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल, बांगड़ चौराहे का बताया जा रहा वीडियो

Mon, 25 Dec 2023 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

2:01 सेकेंड के इस वीडियो में एक सिपाही ट्रक चालकों से रुपये लेकर उन्हें पास करता दिख रहा है। यह वीडियो बांगड़ चौराहे के पास नए पुल की नैनी से शहर की ओर आने वाली लेन का है। इसमें पहले सिपाही ट्रक चालकों से रुपये वसूलता नजर आता है।
विज्ञापन
ट्रक चालकों से अवैध वसूली का फोटो और वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में ट्रक चालकों से अवैध वसूली का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक सिपाही ट्रक चालकों से रुपये लेता नजर आ रहा है। वीडियो कथित तौर पर बांगड़ चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन










 

2:01 सेकेंड के इस वीडियो में एक सिपाही ट्रक चालकों से रुपये लेकर उन्हें पास करता दिख रहा है। यह वीडियो बांगड़ चौराहे के पास नए पुल की नैनी से शहर की ओर आने वाली लेन का है। इसमें पहले सिपाही ट्रक चालकों से रुपये वसूलता नजर आता है। उसके साथ ट्रैफिक का भी एक सिपाही नजर आता है जो टाॅर्च दिखाकर चालकों को रुकने का इशारा करता नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद ट्रैक सूट पहने हुए एक युवक सिपाही के पास आकर खड़ा जाता है और उससे कुछ बातें करता है। कुछ देर बाद वह चला जाता है और सिपाही फिर रुपये वसूलने लगता है। डीसीपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें