फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सीएमपी में अब ऑनलाइन होंगे पीजी प्रवेश, इविवि का प्रवेश भवन भी दो दिनों के लिए बंद

Fri, 07 Jan 2022 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सीएमपी डिग्री कॉलेज में 10 जनवरी से पीजी में ऑफलाइन प्रवेश शुरू होने वाले थे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने 12 विषयों के कटऑफ अंक भी जारी कर दिए थे। इस दौरान कॉलेज में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सीएमपी डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए जुटे छात्र। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड के बढ़ते प्रभाव और शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बावजूद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्रों की भीड़ लगी रही। सीएमपी डिग्री कॉलेज में देर शाम तक बीए में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रही। अपेक्षा से अधिक छात्रों की भीड़ जुटने पर कॉलेज प्रशासन ने निर्णय लिया है कि परास्नातक (पीजी) में प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे। वहीं, इविवि के प्रवेश भवन को भी दो दिनों (शनिवार एवं रविवार) के लिए बंद कर दिया गया है। पूरे प्रवेश भवन को सैनिटाइज किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज में 10 जनवरी से पीजी में ऑफलाइन प्रवेश शुरू होने वाले थे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने 12 विषयों के कटऑफ अंक भी जारी कर दिए थे। इस दौरान कॉलेज में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार को बीए में प्रवेश के लिए सैकड़ों छात्र कॉलेज पहुंच गए। अपेक्षा से अधिक भीड़ जुटने पर कॉलेज प्रशासन के लिए स्थिति को संभाल पाना मुश्किल हो गया। देर शाम तक प्रवेश की प्रक्रिया चलती रही। कोविड के बढ़ते प्रभाव के बीच अभ्यर्थियों की भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए निर्णय लिया गया कि पीजी में अब ऑनलाइन मोड में प्रवेश लिए जाएंगे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन मोड में पीजी प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया जाएगा। प्रयास यह भी है कि एलएलएम, एलएलबी और बीएएलएलबी में भी ऑनलाइन मोड में प्रवेश लिए जाएं। स्नातक में प्रवेश पूर्व की भांति ऑफलाइन मोड में जारी रहेंगे। स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। उधर, इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत प्रवेश भवन को आठ एवं नौ जनवरी को सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया है। प्रवेश की प्रक्रिया 10 जनवरी से दोबारा शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News : सीएमपी डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए जुटे छात्र। - फोटो : प्रयागराज
दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 11 को
एलएलबी, एलएलएम, एमएड, एमबीए एवं स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में सत्र 2021-22 के तहत दिव्यांग कोटे से प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण 11 जनवरी को होगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह के अनुसार अभ्यर्थियों को अपराह्न दो बजे मेडिकल परीक्षण के लिए डीएसडब्ल्यू कार्यालय में मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना है।

बीए में 61, बीपीए में एक दाखिल
इविवि में शुक्रवार को बीए एवं बीपीए में प्रवेश लिए गए। बीपीए में केवल एक अभ्यर्थी ने दाखिला किया। वहीं, बीए में 61 दाखिले हुए, जिनमें ससी वर्ग के 49, कर्मचारी कोटा का एक, अरबी एवं उर्दू कोटा के 10 और कश्मीर विस्थापित एक अभ्यर्थी शामिल है।
कॉलेजों में प्रवेश

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज- 10 जनवरी को कीडगंज परिसर में बीकॉम (केवल छात्र) में 122 या अधिक अंक अनारक्षित, 108 या अधिक अंक ओबीसी, 108 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी वर्ग, बीए (केवल छात्र) में 80 या अधिक अंक एससी वर्ग। जीरो रोड परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) में 137 या अधिक अंक अनारक्षित, 119 या अधिक अंक ओबीसी, 127 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी छात्राएं एससी वर्ग, बीए (केवल छात्राएं) में 60 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 55 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 55 या अधिक ओबीसी, सभी छात्राएं एससी वर्ग।

श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय- 10 जनवरी को बीए में 85 या अधिक अंक ओबीसी, 85 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 75 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीएससी मैथ्स में सभी अभ्यर्थी एसटी, दिव्यांग एवं स्पोर्ट्स कोटा, बीएससी बायो में 82 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 75 या अधिक दिव्यांग एवं स्पोर्ट्स कोटा, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीकॉम में 104 या अधिक ओबीसी, 104 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें