बीमारी से परेशान छात्रा ने नए पुल से यमुुुना में छलांग लगा दी। घटना रविवार दोपहर कीडगंज थाना क्षेत्र में हुई। गनीमत रही कि नीचे मौजूद नाविकों ने उसे बचा लिया जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। पूछताछ में पता चला कि वह मूल रूप से मांडा की रहने वाली जिसका पिता परिवार समेत शहर में रहकर प्राइवेट काम करता है। वह बाई का बाग स्थित एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। जानकारी पर पहुंचे पित ने बताया कि छात्रा बीमारी से परेशान थी।