फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से झगड़ा कर रहे पिता को बेटे ने रोका तो चलाई गोली, बेटा जख्मी, मचा हड़कंप

Sun, 28 Jun 2020 11:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बंधवा ताहिरपुर गांव में रविवार की सुबह मां से झगड़ा कर रहे पिता को रोकने के लिए अधिवक्ता बेटा आगे आया तो आरोप है कि पिता ने बेटे पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। बेटे पर किए गए जानलेवा हमले में उसे गोली के छर्रे लगे हैं। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बाद में बेटे की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। घटना से इलाके में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। मूलत: सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गांव निवासी सूर्यनारायण पांडेय तकरीबन चार साल से झूंसी के बंधवाताहिरपुर गांव में मकान बनाकर पत्नी और अधिवक्ता बेटे रितेश पांडेय के साथ रह रहे हैं।

रितेश कचहरी में अधिवक्ता हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह किसी बात को लेकर सूर्यनाराण पांडेय का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दंपती में हाथापाई होने लगी। इस पर बीच-बचाव को रितेश आगे आए। आरोप है कि इसी दौरान पिता सूर्यनारायण ने बेटे को धक्का देने के बाद लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली के छर्रे रितेश के चेहरे और हाथ में लगे थे।
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में एसपी गंगापार नरेंद्र सिंह और सीओ रत्नेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा तफ्तीश की। भुक्तभोगी रितेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता सूर्यनारायण पांडेय के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के साथ ही लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर लिया है। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें