फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम 

Sun, 28 Jun 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
घटना में चार बच्चों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सुबह टिकरी गांव के सामने तीव्रगति से लखनऊ से प्रयागराज आ रहे लोडर वाहन ने साइकिल सवार सब्जी कारोबारी को टक्कर मार दी। घटना में घायल युवक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज टिकरी गांव निवासी स्व. प्रभु सरोज का पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उर्फ छैबर (38) हथिगहां मंडी में सब्जी का थोक व्यापार करता था। रोज की तहर सुबह घर से मंडी जा रहा था। जैसे प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर पहुंचा लोडर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी जिससे कारोबारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे  लोगों ने सूचना सहायता एंबुलेंस को दी लेकिन वाहन के न पहुंचने घायल सड़क पर तड़पता रहा। शायद समय से घायल  का इलाज  हो जाता तो जान बच जाती। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद निजी वाहन से अस्पताल ले जाते समय निकट फाफामऊ के पास मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। पत्नी सुशीला देवी बेटी शीला, मीरा बेटा सुजीत व सुमित का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


देर रात नवाबगंज ढाबा पर हंगामा,मारपीट 
शनिवार की देर रात नवाबगंज स्थित एक ढाबे के पास अराजकतत्वों ने जमकर हंगामा करते हुए बवाल काटा। घटना के दौरान फायरिंग किए जाने की सूचना मिलते पुलिस हरकत में आई मौके पर पहुंचने के पहले सायरन की आवाज सुनकर हंगामा करने वाले भाग निकले। आखिरकार ढाबा संचालक को पुलिस का शिकार होना पड़ा। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। बताया गया की वर्चस्व को लेकर अराजकतत्वों ने हंगामा करते हुुए मारपीट की। थाना नवाबगंज में किसी प्रकार की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें