फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News Update: मास्क नहीं पहनने पर भाजपा विधायक हर्षवर्धन समेत तीन पर जुर्माना

Sun, 14 Jun 2020 07:02 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी समेत तीन लोगों पर पुलिस ने शनिवार को 100-100 रुपये का जुर्माना लगा दिया। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव परिणाम के बाद वायरल फोटो की शिकायत पर एसएसपी ने शुक्रवार को मामले की जांच एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव को सौंपी थी। शनिवार को मामले में कार्रवाई की गई। 

 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
शुक्रवार को कुछ लोगों ने प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर फोटो को भेजकर मास्क नहीं पहनने की शिकायत की थी। इस तस्वीर में मेयर अभिलाषा गुप्ता के साथ शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और भाजपा से जुड़े कई पार्षद व पदाधिकारी नजर आ रहे थे। तस्वीर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गई।

 

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कुछ लोगों ने इस तस्वीर को प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर टैग कर शिकायत की। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंप दी थी। एसपी सिटी की जांच के बाद शनिवार को भाजपा विधायक हर्ष बाजपेयी, पार्षद राकेश निषाद और कमलेश तिवारी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

 

विज्ञापन

prayagraj news: शहर उत्तरी के भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी - फोटो : prayagraj
एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मास्क नहीं पहनने पर तीनों पर 100-100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नए नियमों के मुताबिक पहली बार में 100, दूसरी बार में 200 और तीसरी बार नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
 

क्या था पूरा मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें