फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : उपचार एसआरएन में और सीटी स्कैन, एक्सरे व एमआरआई की जांच बेली में

Wed, 12 Nov 2025 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसआरएन अस्पताल में लंबे समय से फिल्म की समस्या बनी हुई है। ऐसे में टेक्नीशियन मरीज की जांच का वीडियो मोबाइल पर भेज देते हैं। चिकित्सकों के लिए मोबाइल पर दी गई रिपोर्ट को समझ पाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
सीटी स्कैन - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्सरे, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांचों की फिल्म न मिलना मरीजों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन गया है। मरीज चिकित्सक को दिखाने स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) पहुंचते हैं लेकिन एक्सरे, एमआरआई और सीटी स्कैन की जांच कराने तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) जाते हैं।

विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल में लंबे समय से फिल्म की समस्या बनी हुई है। ऐसे में टेक्नीशियन मरीज की जांच का वीडियो मोबाइल पर भेज देते हैं। चिकित्सकों के लिए मोबाइल पर दी गई रिपोर्ट को समझ पाना मुश्किल होता है। सबसे ज्यादा परेशानी न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, टीबी चेस्ट, हड्डी रोग, कैंसर विभाग, सर्जरी व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के मरीजों की जांच रिपोर्ट को समझने में होती है क्योंकि इन विभागों के अधिकांश मरीजों की सर्जरी होनी होती है।

न्यूरो सर्जरी विभाग के बाहर मरीजों को फिल्म के साथ उपस्थित होने की सूचना तक चस्पा कर दी गई है। वहीं बेली व कॉल्विन अस्पताल में मरीजों को इन जांचों की फिल्म उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में इन विभागों के चिकित्सकों ने अपने मरीजों को बेली अस्पताल से जांच कराने की सलाह देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सीटी स्कैन रिपोर्ट मिलने में लग रहा लंबा समय

फिल्म न मिलने के अलावा रिपोर्ट मिलने में देरी भी मरीजों की परेशानी का कारण बन रही है। एसआरएन अस्पताल में सीटी स्कैन की रिपोर्ट मिलने में 20 दिन से अधिक का समय लग रहा है। इसके चलते चिकित्सकों के पास मरीज की बीमारी का पता लगाने के लिए रिपोर्ट नहीं होती है और उपचार प्रभावित होता है।

Trending Videos
विज्ञापन

बेली अस्पताल में जांच जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी

एसआरएन के मरीजों के बेली अस्पताल में पहुंचने से एक्सरे, एमआरआई व सीटी स्कैन की जांच में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में यहां 40 से 45 सीटी स्कैन, 12 से 13 एमआरआई और 100 के करीब एक्सरे जांचें होती थीं। वहीं पिछले कुछ दिनों से लगभग 60 सीटी स्कैन, 16 एमआरआई व 120 के करीब एक्सरे जांचें प्रतिदिन हो रही हैं।

बिना फिल्म के मोबाइल पर जांच को समझना मुश्किल होता है। खासतौर से जिन मरीजों की सर्जरी होनी है, उनके साथ ज्यादा समस्या आ रही है। वहीं अब मेडिकोलीगल मामले की भी फिल्म नहीं मिल रही है। - डॉ. एनएन गोपाल, न्यूरो सर्जन, एसआरएन अस्पताल

जेम पोर्टल पर रेट को लेकर समस्या आ रही है जिसकी वजह से फिल्म का ऑर्डर नहीं लग पा रहा है। हमारा प्रयास लगातार जारी है, जल्द ही मरीजों को फिल्म उपलब्ध होने लगेगी। - डॉ. वीके पांडेय, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें