करछना। डीहा गांव में घर के अंदर लाश की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : prayagraj
डीहा गांव में घर के अंदर लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस व जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : prayagraj
पीते थे गंगाजल, कई-कई दिनों तक नहीं खाते थे खाना
डीहा गांव में रहने वाले अभयराज के घर पहुंचे पुलिस अफसर परिजनों की हालत देख दंग रह गए। जांच पड़ताल में जब यह पता चला कि घर के कुछ सदस्य पिछले कई दिनों से बीमार थे। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहित बेटियों की भी हालत ठीक नहीं थी। अफसरों को जब यह पता चला कि घर में कई-कई दिनों तक खाना नहीं बनता था और परिवार के लोग सिर्फ गंगाजल पीते थे तो वह स्तब्ध रह गए।
अभयराज की बड़ी बेटी मीरा(35) की शादी गुनई, मेजा में हुई है। वह डेढ़ माह पहले दो बेटियों व एक बेटे के साथ मायके आई थी। जिनमें से कृति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। दूसरी बेटी रेखा (33)की शादी मेजा के ही भष्का गांव में हुई है और वह भी दो बच्चों संग दो दिन पहले ससुराल से आई थी। तीसरी बेटी रेनू (28) नैनी स्थित ससुराल में है। चौथी बेटी बीनू (26) शादी के बाद से ही बीमार है और पिछले तीन साल से मायके में थी।
लेकिन दवा की जगह झाड़-फूंक से उसका इलाज चल रहा था। उधर तीन बेटों में आर्यन(25), मानसिंह (23) व ज्ञान सिंह(21) शामिल हैं। आर्यन डेढ़ साल पहले तक मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन बाद में घर चला आया। पुलिस ने अभयराज से पूछताछ की तो उसने बताया कि परिवार के लोग गंगाजल पीकर रहते थे। उधर ग्रामीणों ने बताया कि वह कई-कई दिनों तक खाना भी नहीं बनाते थे।
डीहा गांव में अभयराज के घर के बाहर रोते बिलखते उसके रिश्तेदार
- फोटो : prayagraj