फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल संचालक की हालत नाजुक, हमलावर कॉलेज लिपिक फरार

Mon, 29 Jun 2020 09:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

शिवकुटी में एक दिन पहले राइस मिल संचालक गिरीश जायसवाल को गोली मारने के मामले में इंटर कॉलेज के लिपिक पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। वारदात के बाद से ही वह फरार है जिसका पता पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सकी। उधर, अस्पताल में भर्ती राइस मिल संचालक की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में एफआईआर घायल के भाई सतीश चंद्र जायसवाल की तहरीर पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके मोहल्ले में ही उनकी दूर की रिश्तेदार शिक्षिका अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ रहती हैं। उसके फोन कर बुलाने पर रात 11 बजे के करीब उनके भाई गिरीश पहुंचे तो वहां मऊआइमा के तेजपुर निवासी अवधेंदु शेखर शुक्ला पहले से मौजूद था। देखते ही उसने गिरीश से गालीगलौज शुरू कर दी और जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर गोली दाग दी और फिर वहां से भाग निकला।

सूचना पर जब परिवारवाले पहुंचे तो रिश्तेदार महिला ने बताया कि आरोपी जबरन उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर आरोपी वारदात के बाद से भागा हुआ है। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को पता चला है कि वह सोरांव स्थित मेवालाल इंटर कॉलेज में लिपिक है और इसी कॉलेज के पास स्थित स्कूल में राइस मिल संचालक की रिश्तेदार महिला शिक्षिका हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर अस्पताल में भर्ती घायल राइस मिल संचालक की हालत दूसरे दिन भी गंभीर बनी रही।  
विज्ञापन


असलहा लेकर कैसे खुलेआम घूमता रहा आरोपी
वारदात को लेकर शिवकुटी पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा न होता तो आखिर कैसे आरोपी खुलेआम असलहा लेकर घूमता रहा। वह भी तब जब रात में पेट्रोलिंग के लिए बकायदा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है। उधर पांच दिन पहले हुई वाणिज्यकर कर्मचारी रमेश प्रसाद सरोज की गैरइरातदन हत्या के मामले में नामजद संग्रह अमीन बृजेश को भी शिवकुटी पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें