फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चौधरी क्रिकेट क्लब ने जीता डॉ. रवि वर्मा स्मारक प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 09 Jul 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने डॉ. रवि वर्मा स्मारक एसीए अंडर-19 लीग कम नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब को 84 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब ए ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 192 रन (विराट जायसवाल 35, मनु राजा 33, हर्षित नारायण तिवारी 27 नाबाद) बनाए। जवाब में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 108 रन पर ही सिमट गई। इस मौके पर डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, एसीए के संयुक्त संयोजक सोमेश्वर पांडेय, धीरज अवस्थी, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश त्रिपाठी सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें