फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में संदिग्ध हाल में फांसी पर लटका मिला रेस्टोरेंट एकाउंटेंट

Sat, 20 Jun 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
hang - फोटो : Youtube
विज्ञापन

सिविल लाइंस में क्लाइव रोड पर स्थित रेस्टोरेंट का एकाउंटेंट विवेक भंडारी शनिवार को संदिग्ध हाल में फांसी पर लटका मिला। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है। लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बाबत कुछ पता नहीं चल सका है। लखनऊ में रहने वाली मृतक की पत्नी व अन्य परिजन शहर के लिए चल दिए हैं। 

विज्ञापन


विवेक मूल रूप से लखनऊ के राजाजीपुरम अशोक नगर का रहने वाला था। वह पिछले आठ महीनों से सिविल लाइंस में संगम पैलेस के सामने स्थित फ्यूजन बार एंड रेस्टोरेंट में एकाउंटेंट का काम करता था। मैनेजर संजीव जोशी ने बताया कि विवेक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले भीम के साथ यहीं रहता भी था।

भीम ने बताया कि शनिवार दोपहर में सबकुछ सामान्य था। एक बजे के करीब विवेक कमरे में चला गया। बहुत देर तक बाहर नहीं आने पर वह उसे बुलाने पहुंचा लेकिन दरवाजा बंद मिला। पीछे के रास्ते से जाकर देेखा तो वह फांसी पर लटका था। सूचना पर मैनेजर व फिर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लखनऊ में परिवारवालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी स्नेहा व अन्य परिजन शहर आने केेेे लिए चल दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवारवाले भी सुसाइड की कोई वजह नहीं बता सके हैं। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें