फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकी शहरों की तरह प्रयागराज के होटल में भी विवाह आयोजन की मिले अनुमति 

Sat, 20 Jun 2020 11:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
kashmir Hotel - फोटो : twitter
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य शहरों की तर्ज पर प्रयागराज के होटलों के बैंक्वेट में विवाह समारोह का आयोजन करने की अनुमति स्थानीय कारोबारियों ने जिलाधिकारी से मांगी है। इस संबंध में प्रयागराज होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन


मांग की गई कि अन्य शहरों की तर्ज पर प्रयागराज के भी होटलों के बैंक्वेट में शादी एवं अन्य आयोजन की अनुमति दी जाए।एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि शहर के होटल तो खुल गए हैं, लेकिन वहां आने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। कस्टमर न होने की वजह से होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को नुकसान हो रहा है।

ऐसे में प्रशासन होटल के बैंक्वेट में आवश्यक नियम शर्त के साथ विवाह समारोह आयोजन की अनुमति दे। एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि प्रशासन ने 20 जून से कपड़ा, बर्तन आदि की सप्ताह में छह दिन दुकान खोलने की अनुमति दे दी है। अब अगर होटल में शादी आदि की अनुमति मिल जाए तो संबंधित कारोबारियों को जो घाटा हो रहा है।
विज्ञापन


उसकी पूर्ति कुछ हद तक हो सकती है। एसोसिएशन प्रशासन का यह भी सुनिश्चित करती है कि 30 लोगों से ज्यादा को अनुमति नहीं दी जाएगी। कोविड-19 को लेकर जो भी दिशा निर्देश हैं उसका पालन भी होटल कारोबारी पूरी तरह से करेंगे। जोगिंदर सिंह ने कहा कि मीटिंग में होने की वजह से डीएम के स्थान पर उनके पीए ने ज्ञापन रिसीव किया। इस दौरान होटल कारोबारी विदुप अग्रहरि, वरुण चावला, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें