पांच जुलाई से एयरपोर्ट से प्रीपेड टैक्सी चलाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने शहर के टैक्सी ऑपरेटरों से आवेदन मांगा है। कहा कि जो भी टैक्सी संचालक एयरपोर्ट से प्री पेड टैक्सी संचालन के लिए इच्छुक हैं, वह एयरपोर्ट में आकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी टैक्सी के सभी पेपर, आधार कार्ड आदि लेकर आना होगा।
दरअसल, शुक्रवार 26 जून को ही पुलिस और एयरपोर्ट अफसरों की बैठक में पांच जुलाई से प्री पेड टैक्सी का संचालन प्रयागराज एयरपोर्ट से करने की सहमति बनी। आई जी केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी अभिषेक दीक्षित, एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव आदि अफसर की मौजूदगी में एयरपोर्ट में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सी संचालन की चर्चा हुई।
यह भी कहा गया कि पांच जुलाई तक एयरपोर्ट में प्री पेड टैक्सी की व्यवस्था शुरू हो जाए। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने कहा कि मंगलवार तक इच्छुक लोग टर्मिनल मैनेजर को आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट में प्री पेड टैक्सी के लिए स्थान एयरपोर्ट प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। बाकी उसकी देखरेख एवं निगरानी पुलिस के ही जिम्मे रहेगी।