फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शास्त्री पुल की डाउन लेन का पिलर धंसा, आवागमन रोका गया, मचा हड़कंप 

Wed, 26 Aug 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
13 पुल की दक्षिणी लेन के पीलर में पड़ी दरार । - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल के डाउन लेन का 27 नंबर पिलर बुधवार की शाम अचानक धंस गया।पिलर का रोलर अपनी जगह से खिसक गया है जिसकी वजह से पुल के दो खंभों को जोड़ने वाले हिस्से में भारी दरार आ गई है।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी पीडब्ल्यूडी के अफसरों को हुई तो तत्काल प्रभावित लेन से आवागमन रोक दिया गया। पुल पर दारागंज की ओर बैरिकेटिंग कर भारी और अन्य चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। केवल दो पहिया वाहनों के आवाजाही की छूट दी गई थी। बृहस्पतिवार को पीडब्लूडी के अफसरों की मौजूदगी में मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। दक्षिणी लेन में खराबी के कारण शाम को रह-रह कर जाम लगता रहा। 

बुधवार की शाम दक्षिणी लेन के 27 वें पिलर में तकरीबन सवा इंच का गैप आ गया था। इस बात की जानकारी पीडब्लूडी के अफसरों को हुई तो हड़कंप मच गया। शाम को तकरीबन छह बजे विभाग के अफसरों ने कर्मचारियों के साथ खराबी की जांच की। पता चला कि दक्षिणी लेन के 27 वें नंबर के पीलर का रोलर अपनी जगह से खिसक गया है।
विज्ञापन


पुल के दो खंभों को जोडऩे वाले पिलर के रोलर और बेयरिंग के बीच के हिस्से में बड़ी दरार आ गई है जिससे दो हिस्सों के बीच गैप आ गया। पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने बताया कि पुल के पिलर और स्लैब के बीच तकरीबन दो दर्जन बेयरिंग होती हैं। पुल पर दबाव बढ़ता है तो बेयरिंग अपनी जगह से नीचे खिसक जाती है।

खराबी के कारण पुल के प्रभावित लेन से चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। केवल दो पहिया वाहन ही प्रभावित लेन से गुजारे जा सके। बृहस्पतिवार को प्रभावित लेन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर मरम्मत कार्य किया जाएगा। 

जून में भी दक्षिणी लेन में आई थी खराबी, बारह साल में कई पिलर हुए खराब

झूंसी। शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन के 41 नंबर पिलर में 26 जून को भी दरार आई थी। इसकी वजह से कई दिनों तक आवागमन बंद था। तकरीबन बारह साल पहले शास्त्री पुल की डाउन लेन के एक हिस्से से खराबी की शुरुआत हुई थी।

तब से अब तक आधा दर्जन से ज्यादा पिलर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 21 नवंबर 2005 को पुल की दक्षिणी लेन का अंतिम हिस्सा धंस गया था जिसके कारण मरम्मत के लिए तकरीबन एक सप्ताह तक ट्रैफिक रोकनी पड़ी थी। इसी के बाद फरवरी 2007 और मई 2008 दो पिलर के बीच की बेयरिंग खिसकने से भारी गैप आ गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें