फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक नगर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण

Wed, 01 Jul 2020 11:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
girl Kidnapping - फोटो : livemint.com
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में बुधवार दिन में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। गाड़ी नंबर के आधार पर पता चला है कि कार मुंबई की है। एक ट्रेवल एजेंसी में टैक्सी के तौर पर चलती है। देर शाम तक युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने कोई नहीं आया था। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर ही जांच कर रही है। मामले का खुलासा करने वाले दुकानदार के अनुसार युवक और अपहर्ताओं के बीच 50 हजार का विवाद था।

विज्ञापन


अशोक नगर के सनी यादव की घर के पास ही परचून तथा कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। बुधवार दिन में एक कार आकर रुकी। कार पर मुंबई का नंबर था। उसमें से तीन लोग उतरे और सनी की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स लेकर आपस में बातें करने लगे। वह फोन पर किसी को बार-बार बुला रहे थे। उनकी बातचीत से लग रहा था कि किसी से 50 हजार के लेनदेन का मामला फंसा हुआ है। कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद तीनों दुकान से हट गए। कुछ देर बाद एक युवक भी वहां पहुंच गया।

पहले तो वे सामान्य तरीके से बात करते रहे फिर तेज आवाज में बात करने लगे। उनमें झगड़ा होने लगा। कार में सवार तीनों लोग युवक को घसीट कर कार में खींचने लगे। युवक युवक चिल्ला चिल्ला कर मदद की गुहार लगाने लगा लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया। कार से आए तीनों लोग युवक को कार में घसीट कर उठा ले गए। इसके बाद सभी ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर कैंट ने गाड़ी नंबर के आधार पर पता लगाया।
विज्ञापन


गाड़ी मुंबई के ठाणे से खरीदी गई थी। इस समय गाड़ी अंधेरी ईस्ट में योगेश ट्रैवल एजेंसी में चल रही थी। इंस्पेक्टर ने अंधेरी ईस्ट थाने के प्रभारी से बात की। पता लगाया जा रहा है कि ट्रैवल एजेंसी से कार लेकर कौन ड्राइवर उत्तर प्रदेश के लिए चला था। इंस्पेक्टर ने बताया की ड्राइवर का पता चलने के बाद कुछ साफ हो पाएगा। अभी तो यही नहीं पता कि किसका अपहरण हुआ। देर शाम तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें