फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : आईटीआई छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक टकराने पर सीना किया छलनी, दो दोस्त गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होलागढ़ थाना क्षेत्र के टोड़ी का पुरवा गांव में आईटीआई के छात्र हिमांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दो दोस्तों को बाइक पर बैठाकर ननिहाल जा रहा था।
विज्ञापन
हिमांशु सरोज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलागढ़ थाना क्षेत्र के टोड़ी का पुरवा गांव में आईटीआई के छात्र हिमांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दो दोस्तों को बाइक पर बैठाकर ननिहाल जा रहा था। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोपियों ने हिमांशु को सीने में गोली मार दी। गोली सीने के आरपार हो गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


होलागढ़ थाना क्षेत्र के झौनी का पुरवा राजापुर चौबारा गांव निवासी हिमांशु सरोज आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता संजय कुमार पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। हिमांशु की मां रीता ने बताया कि मेरा बेटा हिमांशु अपने ननिहाल पूरब नारा गांव में आता-जाता था।

रविवार सुबह आठ के करीब हिमांशु घर से बाइक लेकर निकला था। उसने कहा था कि मम्मी मैं ननिहाल जा रहा हूं। उसने पड़ोस में रहने वाले संदीप और अवनीश को भी साथ में ले लिया। करीब 11 बजे यह लोग ननिहाल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वहां से कुछ देर बाद निकल गया। दोपहर में करीब 12 बजे अवनीश का  फोन घर आया। कि हिमांशु को गोली मार दी गई है। उसने बताया कि टोड़ी का पुरवा गांव में हम लोगों की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक में तीन लोग थे। बाइक टकराने के बाद वह हिमांशु से झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ा तो तीनों में से एक आरोपी ने तमंचे से हिमांशु के सीने में गोली मार दी। गोली सीने के आरपार हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हिमांशु को आनन-फानन में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस हिमांशु के दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें