फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलागढ़ सामूहिक हत्याकांड का खुलासा, छेमार गिरोह ने की थी एक परिवार के चार लोगों की हत्या 

Fri, 17 Jul 2020 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
होलागढ़ के बरईहरख गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कुख्यात छेमार गिरोह ने की थी। गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने शुक्रवार मामले का खुलासा कर दिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चापड़, कुल्हाड़ी व चाकू बरामद करने का भी दावा पुलिस ने किया है। 

दो जुलाई की रात होलागढ़ के बरईहरख निवासी विमलेश पांडेय, उनके बेटे प्रिंस व बेटियों श्रेया व सृष्टि की घर के भीतर ही बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। विमलेश की पत्नी रचना मरणासन्न हाल में मिली थीं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।

 

विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news: होलागढ़ हत्याकांड में मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj
एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात को रामपुर के छहमार गिरोह ने अंजाम दिया था जिसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह के सदस्य वारदात के करीब डेढ़ महीने पहले से होलागढ़ पहुंचे थे और डेरा बनाकर इधर-उधर रह रहे थे। यह गांवों में भीख मांगकर पेट पालते थे और इसी दौरान रेकी भी करते थे।

चूंकि वैद्य विमलेश का घर गांव से बाहर था, ऐसे में गिरोह ने वारदात के लिए उनके घर को चुना। दो जुलाई की रात को गिरोह के कुल छह सदस्य घर में पहुंचे और एक-एक करके चार सदस्यो ंको मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मोबीन तीन दिन पहले बंदायू जनपद में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है जिस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। 

 

विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

25 हजार नगदी भी लूट ले गए थे हत्यारे

पुलिस ने बताया कि वारदात लूट की नीयत से अंजाम दी गई और विरोध पर एक-एक कर चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। बदमाशों ने रचना को भी मारने की कोशिश की  लेकिन संयोगवश वह मरणासन्न होने के बाद बेहोश हो गई जिस पर मरा हुआ समझकर बदमाशों ने उसे छोड़ दिया। हत्यारों ने घर से 25 हजार रुपये भी लूटे थे जिनमें से गिरफ्तार सदस्यों के कब्जे से 8900 रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए सदस्यों ने शेष रकम सरगना मोबीन के पास होने की बात बताई।

 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

होमगार्ड साक्ष्य मिटाने के आरोप में भेजा गया जेल

घटना के बाद शक के आधार पर हिरासत में लिए गए पड़ोस के लाल का पूरा निवासी होमगार्ड सुरेंद्र यादव की संलिप्तता वारदात में सामने नहीं आई है। लेकिन जांच में यह मिला कि उसने मृतक के घर से लूटे गए मोबाइल से छेड़छाड़ कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जिस पर उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गिरोह कैसे करता है काम

सीओ सोरांव केवी अशोक ने बताया कि छेमार गिरोह बेहद नृशंस तरीके से वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्ख्यात है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग शहरों मेें जाकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपना डेरा बनाते हैं। इसके बाद दिन में घूम-घूमकर भीख मांगने के साथ रेकी करते हैं जबकि रात में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। 
गिरफ्तार 
सारिक पुत्र रफीक 
शाहरुख पुत्र अली
डाबर पुत्र अशरफ
वारिश खान पुत्र जफर
फरमान पुत्र आलमदीन सभी निवासी थाना पटवारी, जिला रामपुर

राजस्थान व उत्तराखंड में भी मुकदमे

  • पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन का आपराधिक इतिहास भी है। गिरोह ने प्रदेश के साथ ही राजस्थान व उत्तराखंड में भी वारदातें अंजाम दी। गिरेाह के सदस्यों पर दर्ज केस की बात करें तो अब तक छह मुकदमों की जानकारव्ी मिली है। जिनमें से दो बंदायू, एक राजस्थान के भरतपुर, एक उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर व एक-एक मुकदमे क्रमश: फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद में दर्ज हैं। 
बरामदगी
  • एक चापड़, एक कुल्हाड़ी, दो चाकू, मृतक विमलेश का मोबाइल व टूटा हुआ सिम और 8900 रुपये
 

यहां पढ़ें क्या था पूरा मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें