सिविल लाइंस में होटल से हाईकोर्ट के जज के रिश्तेदार का हीरों का हार व 1.40 लाख नकदी मध्य प्रदेश के चार युवकों ने चोरी किये थे। पुलिस ने इनकी पहचान कर ली है और इनकी तलाश में दबिश दे रही है। चारों युवक मेहमान बनकर शादी समारोह में शामिल होेते थे और मौका पाते ही नकदी-कीमती सामान उड़ाकर गायब हो जाते थे।
घटना 12 मई को होटल कान्हा श्याम में हुई थी। हाईकोर्ट के जज के भतीजे की शादी का समारोह होटल से था। इसी दौरान हीरों का हार-1.40 लाख नकदी व आईफोन भरा बैग चुरा लिया गया था। मामला हाईकोर्ट जज से जुड़ा था, ऐसे में पुलिस विभाग के आला अफसर खुद जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने होटल से लेकर सिविल लाइंस इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल कराई।