फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, स्कूल से घर लौटते समय यमुना पुल के पास हुआ हादसा

Tue, 09 Sep 2025 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज के पास लेप्रोसी चौराहे पर ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रत्नेश श्रीवास्तव और यशी श्रीवास्तव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी कोतवाली क्षेत्र के नए यमुना ब्रिज के पास लेप्रोसी चौराहे पर ट्रक से कुचलकर पिता-पुत्री की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


करेली इलाके के करेला बाग लाल कॉलोनी के रहने वाले रत्नेश श्रीवास्तव महर्षि विद्या मंदिर में लिपिक पद पर तैनात थे। इसी विद्यालय में उनकी पुत्री यशी श्रीवास्तव इंटरमीडिए की छात्रा थी। मंगलवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह बेटी को बाइक पर बैठाकर घर आ रहे थे। नैनी नए यमुना ब्रिज के पास चौराहे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों छिटककर सड़क पर गिर गए।

अभी वह संभल पाते की ट्रक उनके कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया है। बताया जाता है कि रत्नेश श्रीवास्तव का तबादला महाराष्ट्र के लिए कर दिया गया है। तबादले के बाद से वह अवकाश पर चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें