फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद केशरी देवी ने की चिकित्सा क्षेत्र में संसाधनों को बढ़ाने की मांग

Thu, 25 Jun 2020 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पानी घुस गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर आए वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का सर्किट हाउस में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कुशलक्षेम पूछने के साथ ही उनसे क्षेत्र की समस्याओं तथा कोरोना काल में उनकी ओर से जरूरतमंद, बेसहारा प्रवासी मजदूरों के सहयोग के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी ली।

विज्ञापन


सांसद केशरी देवी पटेल ने उन्हें महापौर, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त सामाजिक संगठनों और व्यक्तिगत स्तर पर भी किए गए सहयोग के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने फीस माफी, बिजली के बिल में छूट तथा मध्यम वर्ग को राहत देने सहित चिकित्सा क्षेत्र में संसाधनों को बढ़ाने का भी अनुरोध किया। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी तथा विक्त्रस्माजीत मौर्य, पूर्व विधायक दीपक पटेल तथा गुरु प्रसाद मौर्य, सांसद मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें