चौकी इंचार्ज अनिल भगत व सिपाही मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने पिता को राइफल दिखाकर घेरे हुए था और गालीगलौज कर रहा था। रोकने पर पुलिसकर्मियों से ही धक्कामुक्की शुरू कर दी और विरोध पर हमला कर दिया। वह राइफल दिखाकर धमकाते हुए सड़क पर आ गया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। उधर मौका पाकर आरोपी राइफल लेकर भाग निकला।
सूचना पर थाने की फोर्स भी आ गई और घंटों उसकी तलाश में जुटी रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी ने छत्तीसगढ़ पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। सीआरपीएफ अफसरों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
जमीन के बंटवारे को लेकर था विवाद
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को पूछताछ में पिता ने बताया कि आरोपी बेटा आए दिन बंटवारे को लेकर विवाद करता था। वह जमीन अपने नाम करने को दबाव बना रहा था। शराब पीकर रोजाना गालीगलौज करता था। घटना वाले दिन भी गालियां दे रहा था। विरोध पर लाइसेंसी राइफल निकाल लाया और गोली मारने की धमकी देने लगा।