फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसएमसी प्रधानाचार्य, शिक्षिका को तीन दिन में देना होगा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सेंट मैरीज कॉन्वेंट (एसएमसी) में कक्षा तीन की छात्रा को प्रताड़ित करने के मामले में प्रधानाचार्य व शिक्षिका को तीन दिन में बयान दर्ज कराना होगा। पुलिस की ओर से दिए गए नोटिस पर उन्हेें उपस्थित होकर आरोपों के बाबत अपना पक्ष रखना होगा। फिलहाल मंगलवार तक उनका बयान नहीं दर्ज हो सका था।
विज्ञापन

इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस की ओर से दोनों को नोटिस भेेजा गया है। गौरतलब है कि अशोक नगर में आकलैंड रोड निवासी पिता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी नौ साल की बेटी का 2020 में दाखिला हुआ था । कक्षा तीन में पहुंचने पर वह अस्थि रोग से ग्रसित हो गई। एक साल तक बेड रेस्ट पर रही।

कुछ सुधार होने पर अक्टूबर 2022 में वापस स्कूल जाने पर शिक्षिका रीतिक ने बेटी को जबरदस्ती ऐसी बेंच पर बैठने के लिए मजबूर किया, जो उसकी शारीरिक दशा के अनुकूल नहीं थी । शिक्षिका बेटी को पूरी कक्ष के सामने अपमानित करती थीं इससे वह अवसाद में चली गई। इसकी सूचना देने पर भी प्रधानाचार्य ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नोटिस में तीन दिन के भीतर बयान दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें