Petrol Pump Filling
- फोटो : Amar Ujala
पिछले आठ दिनों की बात करें तो पेट्रोल के भाव में 3.51 रुपये प्रति लीटर औरडीजल में 3.61 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है, जबकि पिछले दिनों लॉकडाउन केचलते ब्रेंट क्रूड 20 डॉलर के नीचे आ गया था। जिससे तेल कंपनियों को बेहद सस्ते में क्रूडखरीदने का मौका मिला।
तेल की कीमत बढ़ने से स्थानीय पेट्रोल पंप डीलर भी परेशान है। इलाहाबाद पेट्रोल डीजल वेलफेयर के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि रोज-रोज कीमत बढ़ने से हम डीलर्स को भी परेशानी होती। सरकार महीने में एक बार या तीन महीने में एक बार ही इसकी कीमत में फेरबदल करे।