पेंशन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रक्षा लेखा प्रधान नियन्त्रक पेंशन कार्यालय के वरिष्ठ लेखा अधिकारी एस बासुमातारी एवं लेखा अधिकारी एमए फारुकी को मध्य कमान की ओर से सम्मान से नवाजा गया। डीपीटीआई सभागार में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कमांडिंग सब एरिया के जनरल अफसर मेजर जनरल आईएम लाम्बा ने दोनों अधिकारियों को बैज लगाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सैनिकों और उनके परिवार की सही अर्थों में सेवा है। गौरतलब है कि बासुमातारी के नेतृत्व में प्रति वर्ष डेढ़ लाख से ज्यादा सर्विस पीपीओ जारी किए गए। वहीं एमए फारूकी ने सीपीपी (कॉम्प्रिहेंसिव पेंशन पैकेज) का सॉफ्टवेयर विकसित करवाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधान नियन्त्रक विश्वजीत सहाय ने स्मृति चिन्ह देकर मेजर जनरल लाम्बा को सम्मानित किया। संचालन अपर नियन्त्रक सुशील कुमार सिंह और आभार ज्ञापन नियन्त्रक अखिलेश कुमार ने किया। कार्यक्त्रस्म में नियन्त्रक मयंक बिष्ट, वित्तीय सलाहकार सेंट्रल एयर कमांड मिनीश्री बिष्ट आदि मौजूद थीं।