फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन जख्मी, मचा रहा कोहराम 

Sun, 28 Jun 2020 11:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज के दुर्वासा मार्ग पर तिलक इंटर कॉलेज के पास रविवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन अन्य युवक जख्मी हो गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के उत्तरी कोटवा गांव निवासी हवलदार यादव (20) पुत्र छोटेलाल यादव रविवार की शाम तकरीबन साढ़े चार बजे गांव के छोटू (24) पुत्र साधु यादव के साथ बाइक से किसी काम से हनुमानगंज जा रहा था। हवलदार दो भाईयों में छोटा था। वह मुंबई में प्राईवेट नौकरी करता था। कोरोना वायरस के कार हुए लॉकडाउन में वह घर चला आया था।

दोनों युवक घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर हनुमानगंज दुर्वासा मार्ग पर कोटवा गांव के तिलक इंटर कालेज के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हवलदार व छोटू के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार मनीष यादव (17) पुत्र अशोक कुमार यादव तथा हिमांशु यादव (18) पुत्र दिलीप कुमार यादव निवासी बरईपुर गांव भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में चारों को पास के अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हवलदार को शहर के आस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। मौके पर ग्रामीण भी जुटे हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें