फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन पर लटकी तलवार

Sun, 28 Jun 2020 10:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh 2019
विज्ञापन

संगम क्षेत्र से समय से पहले चकर्ड प्लेट सड़कें हटाने और अन्य इंतजामों को समेटने के मामले में कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन सुनील कठेरिया पर गाज गिर सकती है। डीएम ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया है। नोटिस में कहा है कि एक्सईएन के इस कदम से देव दर्शन में श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।

विज्ञापन


माघ मेला के बाद जून महीने तक संगम स्नान व देव दर्शन के लिए अक्षयवट से संगम तट तक चकर्ड प्लेट मार्ग,पेयजल, बिजली व अन्य सुविधाओं को यतावत रखा जाता रहा है। इस बार कुंभ मेला डिवीजन के एक्सईएन ने मई में ही चकर्ड प्लेटें हटवा दीं। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई और संगम से अक्षयवट जाने वाले मार्ग पर कीचड़ फैल गया।

साथ ही रेत में धंसान होने लगी। हर रोज रेत पर वाहनों के फंसने का सिलसिला शुरू होने से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्सईएन को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। एक्सईएन को भेजे नोटिस में डीएम ने कहा है कि प्रभारी अधिकारी मेला ने भी जून तक संगम क्षेत्र में चकर्ड प्लेट मार्ग की व्यवस्था व अन्य सुविधा बनाए रखने के लिए निर्देशित किया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन


इससे देव दर्शन में श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आम जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। डीएम ने एक्सईएन से पूछा है कि किन परिस्थितियों में जनहित की उपेक्षा करते हुए चकर्ड प्लेटें हटवाई गईं। स्ष्टीकरण प्राप्त न होने की दशा में माना जाएगा कि जानबूझकर एक्सईएन ने उपेक्षा बरती। इसके लिए सक्षम स्तर पर कार्रवाई के लिए संस्तुति भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें