फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज नगर निगम :  महापौर के सभी 22 नामांकन वैध, पार्षदी के 40 खारिज, कल वापस लिए जा सकेंगे नाम

Tue, 18 Apr 2023 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी 22 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। वहीं नगर निगम के 79 वार्ड में जांच के बाद पार्षदी के 40 नामांकन फार्म निरस्त कर दिए गए।हालांकि, प्रत्याशी 20 अप्रैल को नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : कचहरी में नामांकन पत्र की जांच करते अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले सभी 22 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। वहीं नगर निगम के 79 वार्ड में जांच के बाद पार्षदी के 40 नामांकन फार्म निरस्त कर दिए गए।हालांकि, प्रत्याशी 20 अप्रैल को नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद तय हो पाएगा कि मैदान में अंतिम रूप से कितने उम्मीदवार होंगे।

नामांकन के दौरान ही प्रत्याशियों के सभी प्रपत्रों की जांच की जा रही थी। ऐसे में ज्यादातर कमियां एवं खामियां नामांकन के दौरान ही दूर कर ली गईं थीं। ऐसे में मंगलवार को खासतौर पर महापौर पद के नामांकन पत्रों की जांच में बहुत समय नहीं लगा और सभी 22 पर्चे वैध पाए।

पार्षद पद के लिए आए नामांकन पत्रों की भी सुबह 11 बजे जांच शुरू की गई। यह प्रक्रिया रात नौ बजे तक चली। इनमें कुल 40 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। कई वार्ड में बसपा टिकट पर दो-दो उम्मीदवार सामने आ गए थे। इसे लेकर काफी विवाद भी रहा। वार्ड 15 से दो, 17 से एक, 43 से तीन, 44 से एक, 46 से एक, 52 से एक, 57 से एक, 59 से दो, 61 से एक, 62 से एक तथा 73 से एक नामांकन निरस्त हुए हैं।

विज्ञापन


डीएम संजय कुमार खत्री ने देर शाम बैठक नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की। डीएम ने बताया कि नामांकन शांतिपूर्वकढंग से संपन्न हो गया। 20 को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

पंचायतों में अध्यक्ष एवं सदस्य के चार-चार नामांकन पत्र खारिज

आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए आए नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद अध्यक्ष एवं सदस्य के चार-चार नामांकन फार्म खारिज कर दिए गए। अध्यक्ष पद के हंडिया में एक, भारतगंज में दो तथा लालगोपालगंज में एक नामांकन पत्र निरस्त हुए। वहीं सदस्य के शंकरगढ़ में एक एवं फूलपुर में तीन नामांकन पत्र निरस्त हुए। इस तरह से नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 67 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं सदस्य के 482 प्रत्याशी हैं।
 

विज्ञापन

बनवा लिया फर्जी जाति प्रमाण पत्र, एफआईआर

नगर निगम के वार्ड 11 के पार्षद पद के लिए नामांकन करने वाले सोरांव के गोहरी के शशांक शेखर ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र लगा रखा था, जो जांच में फर्जी पाया गया। एक अन्य प्रत्याशी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाए जाने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने जांच कराई तो सच्चाई सामने आई। इसके बाद शशांक का नामांकन निरस्त कर दिया गया। साथ ही फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनाए जाने के आरोप में एसडीएम की ओर से एफआईआर लिखाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें