Prayagraj : स्कूटी बाइक की टक्कर में दुधिया की मौत, भतीजा समेत दो घायल
Thu, 02 Jul 2026 07:20 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
सार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गेट के सामने बृहस्पतिवार को सुबह जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दुधिए की मौत हो गई एवं भतीजा तथा स्कूटी सवार घायल हो गया।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारूपुर गेट के सामने बृहस्पतिवार को सुबह जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दुधिए की मौत हो गई एवं भतीजा तथा स्कूटी सवार घायल हो गया। घायलों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के बसगिद गांव निवासी महादेव यादव (38) बाइक से अपने भतीजे भूपेंद्र यादव के साथ झूंसी की ओर दूध बेचने जा रहे थे। कतवारूपुर गेट के सामने तभी स्कूटी से कतवारूपुर गांव की ओर से आ रहे महेंद्र सिंह (60) निवासी जिगिना मीरजापुर की स्कूटी बाइक से टकरा गई जिससे महादेव की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा भतीजा भूपेंद्र एवं स्कूटी सवार महेंद्र सिंह घायल हो गए।
महेंद्र सिंह कतवारूपुर गांव रिश्तेदारी मै आये थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदारों ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने पर मृतकमहादेव के परिजन भी रोते-बिलखते घटना-स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।