इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल में आधी रात घुसे बदमाशों ने फायरिंग की। इससे पहले गालीगलौच करते हुए कुछ छात्रों को बाहर निकलने के लिए भी ललकारा। अधीक्षक की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। रात 1 बजे के करीब यहां लगभग दो दर्जन बदमाश आ धमके। उन्होंने छात्रावास के ब्लॉक नंबर एक की ओर जाकर गालीगलौच करते हुए कुछ छात्रों को कमरे से बाहर निकलने के लिए ललकारा।