फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: खीरी में मीडियाकर्मी की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • घर से खेत के लिए निकले थे, भूमि विवाद और चुनावी रंजिश के एंगल से जांच शुरू 
विज्ञापन
ओमप्रकाश भुर्तियां। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेड़ियारी। खीरी थाना क्षेत्र के डीही खुर्द गांव में सोमवार की शाम मीडियाकर्मी ओमप्रकाश भुर्तिया की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह घर से खेत के लिए निकले थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने देखा कि वह खून से लथपथ वहीं पड़े हैं। ग्रामीणों ने घर वालों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में हाहाकार मच गया। पुलिस भूूमि विवाद और चुनावी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन


डीही खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश भुर्तियां (35) एक हिंदी दैनिक अखबार के संवाददाता थे। सोमवार शाम वह अपने घर से 300 मीटर दूर धान की नर्सरी देखने गए थे। लगभग नौ बजे गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सूचना मिली कि वह नर्सरी से 50 मीटर दूर एक पुलिया पर खून से लथपथ पड़े हैं। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन वहां रोते बिलखते हुए पहुंच गए। ओमप्रकाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू  की। घर वाले किसी भी दुश्मनी के बारे में नहीं बता पाए लेकिन पता चला कि उनका कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा चुनाव के दौरान भी उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था।

पुलिस के मुताबिक ऐसे सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी, जिनसे उनका विवाद था। सभी की घटना वाले दिन की लोकेशन और मोबाइल कॉल डीटेल्स खंगाली जाएगी।  इंस्पेक्टर खीरी ने बताया कि ओमप्रकाश के मोबाइल की सीडीआर (काल डीटेल्स रिकार्ड) निकलवाई गई है। संदिग्ध नंबरों को छांटा गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम के मुताबिक सिर में घातक चोटें लगने से उनकी मौत हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें