जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसडीएम हंडिया प्रेम नारायण को एसीएम द्वितीय, एसडीएम (न्यायिक) एवं एसीएम द्वितीय दशरथ कुमार को एसडीएम मेजा, एसडीएम बारा दिग्विजय सिंह को एसडीएम हंडिया के पद पर भेजा गया है।
जिले में कई एसडीएम के कार्य क्षेत्र बदल दिए गए हैं। डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी मदन कुमार ने तैनाती संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। एसडीएम हंडिया प्रेम नारायण को एसीएम द्वितीय, एसडीएम (न्यायिक) एवं एसीएम द्वितीय दशरथ कुमार को एसडीएम मेजा, एसडीएम बारा दिग्विजय सिंह को एसडीएम हंडिया के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
एसडीएम मेजा जयजीत कौर को एसडीएम बारा और एसडीएम कोरांव अविनाश सिंह यादव को एसीएम प्रथम के पदीय दायित्वों के साथ एसडीएम (न्यायिक) सोरांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसीएम प्रथम/एसडीएम (न्यायिक) बारा आकांक्षा सिंह को एसडीएम कोरांव, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय जूही प्रसाद को एसडीएम (न्यायिक) करछना, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय प्रेरणा गौतम को एसडीएम (न्यायिक) बारा और एससीएम चतुर्थ/एसडीएम (न्यायिक) सोरांव नीलम उपाध्याय को एसीएम चतुर्थ/एसडीएम (न्यायिक) हंडिया के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम करछना और एसडीएम (न्यायिक) करछना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं जागृति अवस्थी से एसडीएम (न्यायिक) करछना का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है। वह पूर्व की भांति एसडीएम करछना के दायित्वों का निर्वहन करेंगी।