फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मस्जिद में घुसकर पेश इमाम पर तानी पिस्टल, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
पिस्टल
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र  के अबू बकर मस्जिद के इमाम के ऊपर सोमवार को दोपहर में कार से आए एक व्यक्ति ने पिस्टल तान दी। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पूरा वाकया सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है। देर शाम आरोपी राशिद फरीदी को करेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर दो बजे जोहर की नमाज पढ़ाकर इमाम अपने कमरे में थे, तभी कार सवार एक व्यक्ति आता  हैं और इमाम को गालियां देते हुए उनके ऊपर पिस्टल तान देता है। जिस पर मस्जिद में मौजूद कुछ लोगों से उसकी हाथापाई भी होती है। इसके बाद वह अपनी पिस्टल कमर में छुपाकर भाग जाता है।

मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस बाबत क्षेत्रीय लोगों ने इमाम के साथ थाना करेली में सूचना दी, जिस पर थाने की पुलिस ने आकर मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें एक व्यक्ति मस्जिद में प्रवेश करते दिखाई देता है और वापस भागता हुआ दिख रहा है मामला मस्जिद का होने की वजह से पुलिस हरकत में आ गई है। बताया जाता है क पूरा मामला मस्जिद से जुड़े एक भूमि के हिस्से का है। जिसको बेचने और खरीदने के लिए विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें