फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आधीरात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 12 Oct 2021 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन

धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पोंगहट पुल थाना धूमनगंज निवासी बेनी पासी पुत्र किशन पासी सोमवार की रात करीब एक बजे भूंसा वाली गली मुंडेरा थाना धूमनगंज में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। वह युवती से बातचीत कर ही रहा था कि इसकी भनक परिवार वालों को लग गई। परिवार के लोगों ने उसे लाठी, डंडे और रॉड से इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों  शिवकुमार, प्रभात और फूला देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस वारदात के बाद पुलिस ने घटना में शामिल शिवकुमार, प्रभात और फूला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें