सिविल लाइंस निवासी जया मिश्रा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। यहां जया ब्राइडल स्टूडियो नाम के उनके तीन मेकअप सैलून भी हैं। इसके पूर्व भी जया कपूर को तमाम सम्मान मिल चुके हैं।
प्रयागराज की जया मिश्रा को एलिट वेंडिंग अवार्ड से नवाजा गया है। जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह अवार्ड अभिनेत्री मौनी रॉय ने दिया। अवार्ड मिलने के बाद प्रयागराज पहुंची जया ने रविवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
सिविल लाइंस निवासी जया मिश्रा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। यहां जया ब्राइडल स्टूडियो नाम के उनके तीन मेकअप सैलून भी हैं। इसके पूर्व भी जया कपूर को तमाम सम्मान मिल चुके हैं।
जया के अनुसार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को प्रशिक्षित करने का भी वह काम कर रही हैं। उन्हें पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा भी सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावा तमाम सौंदर्य प्रतियोगिताओं में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में उन्हें पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन, दीया मिर्जा, बिपाशा बसु भी सम्मानित कर चुकी हैं।