जगद्गुरु शंकराचार्य ने आगे कहा कि हम लोग यहां आए हैं तो निश्चित रूप से जाने-अंजाने कोई दोष-पाप होता है तो उसका निवारण महाकुंभ में होता है, ऐसी हमारी श्रद्धा है और ऐसा हमारे शास्त्रों का उल्लेख है। तो हम आए हैं यहां पर... अपनी भक्ति भगवती गंगा, यमुना, त्रिवेणी को समर्पित कर रहे हैं।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि अगर हमारे कोई पाप हैं वो नष्ट हो जाएं इसका अगर उद्योग हम कर रहे हैं इसमें किसी को कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। जो लोग ये मान रहे हैं कि उन्होंने तो कोई पाप किया ही नहीं, वो निष्पाप हैं, तो ऐसे निष्पापी व्यक्ति का तो हम लोग भी दर्शन करना चाहेंगे। अनुरोध है कि रावण जी हम लोगों को दर्शन दें।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने आगे कहा कि आज ऐसा कोई दावा करने वाला व्यक्ति उत्पन्न हो गया कि मैं निष्पाप हूं पूर्ण रूप से। यह कितनी बड़ी बात है। उनके बारे में तो शोध होना चाहिए। उनके बारे में तो विशेष चर्चा की जानी चाहिए।