प्रयागराज माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति के दिन अरैल घाट स्थित जय श्री महाकाल सेवा आरती के पंडाल में सिलिंडर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते सिलिंडर से आग की लपटें उठने लगीं।
प्रयागराज माघ मेले में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। इससे दो पंडाल जलकर राख हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि समय से आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
प्रयागराज माघ मेला के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति के दिन अरैल घाट स्थित जय श्री महाकाल सेवा आरती के पंडाल में सिलिंडर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते सिलिंडर से आग की लपटें उठने लगीं।
लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली और आग ने पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पंडाल में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग से दो पंडाल जलकर राख हो गए। सूचना पाते ही पुलिस फोर्स सहित दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।