खौफजदा है परिवार
उधर मारपीट करने वालों पर अब तक कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार खौफजदा है। उसने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। साथ ही थाने के दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। वादी के भाई सुरेश सिंह का आरोप है कि पांच जनवरी की देर रात मोहल्ले के ही मधुकर मिश्रा व अन्य उनके घर में घुस आए और फिर मारपीट की।
महिलाओं से भी अभद्रता की। मारपीट में उनके भतीजे को गंभीर चोट आई। साथ ही परिवार के अन्य लोग भी जख्मी हुए, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की। यह नहीं उल्टा उन्हीं के परिवार पर केस दर्ज कर दिया। उनका यह भी कहना है कि पूरी घटना की तस्वीरें पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।