फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में आएंगे 23 करोड़ श्रद्धालु: 15 जनवरी से छह मार्च तक चलेगा तीर्थ समागम, इतने पानी की होगी आपूर्ति

Thu, 19 Nov 2026 03:23 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में माघ मेले में 23 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। 15 जनवरी से छह मार्च तक तीर्थ समागम चलेगा। 10 हजार क्यूसेक पानी की आपूर्ति होगी। मौनी अमावस्या सबसे बड़ा स्नान पर्व होगा। इस दिन पांच करोड़ श्रद्धालुओं के संगम पहुंचने की संभावना है।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थराज प्रयाग में 15 जनवरी 2027 से शुरू होने वाला माघ मेला छह मार्च तक चलेगा। 52 दिन के इस मेले में 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। नदी में पर्याप्त जल उपलब्ध बनाए रखने के लिए नरौरा बैराज से कानपुर बैराज होते हुए संगम तक करीब 10 हजार क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


मेला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेला आठ सेक्टरों में 925 हेक्टेयर क्षेत्र में बसेगा। करीब 3.75 किलोमीटर क्षेत्र में 25 से अधिक घाट बनाए जाएंगे। गंगा की धारा नियंत्रित करने और अस्थायी बंध बनाने का काम भी होगा। 

दिसंबर के पहले सप्ताह में गंगा पूजन के लिए अस्थायी तैरती जेट्टी तैयार की जाएगी। 2026 के माघ मेले में 44 दिनों के दौरान 22.10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इस बार मेला अवधि 52 दिन होने के कारण 23 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा के लिए 2800 नागरिक पुलिसकर्मी

इस बार माघ मेले में मकर संक्रांति पर 1.13 करोड़, पौष पूर्णिमा पर 40 लाख, मौनी अमावस्या पर पांच करोड़, वसंत पंचमी पर चार करोड़, माघी पूर्णिमा पर 2.25 करोड़ और महाशिवरात्रि पर 42 लाख श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना है। सुरक्षा के लिए 2800 नागरिक पुलिसकर्मी, 250 महिला पुलिसकर्मी और 500 यातायात पुलिसकर्मी तैनात होंगे। 

मौनी अमावस्या पर पहुंचेंगे पांच करोड़ श्रद्धालु

मेला प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, मौनी अमावस्या सबसे बड़ा स्नान पर्व होगा। इस दिन पांच करोड़ श्रद्धालुओं के संगम पहुंचने की संभावना है। वसंत पंचमी पर चार करोड़ और माघी पूर्णिमा पर 2.25 करोड़, मकर संक्रांति पर 1.13 करोड़ श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

माघ मेले से प्रदेश में अंतर्देशीय जलयान नियमावली 2026 लागू होगी। इसके तहत यंत्र चालित नावों का पंजीकरण एआरटीओ प्रशासन और गैर यांत्रिक नावों का पंजीकरण जिला व तहसील स्तर पर नामित अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें