फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः मकान मालकिन से दुष्कर्म का बनाया अश्लील वीडियो

Mon, 22 Apr 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
क्षेत्र के एडीए कालोनी में मकान मालकिन का तीन महीने का किराया और उधार लिए गए 1.35 लाख रुपये वापस न करने के लिए किराएदारों ने नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उस वीडियो को मकान मालकिन और उसके बेटे के व्हाटसएप पर भेजकर मां -बेटे को ब्लैकमेल कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर पैसे मांगे तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे। करीब 22 दिन की उलझन के बाद आखिरकार मकान मालकिन ने किराएदार मंजू सिंह पत्नी शंखराज सिंह निवासी करका डाबर, कोहड़ार घाट, मेजा एवं उसके साथी मो. इमरान पुत्र मो. ताहिर निवासी काटजू रोड, इनहासपुर, शाहगंज के खिलाफ 20 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 21 अप्रैल को दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसके दो मकान हैं। एक मकान में वह खुद रहती हैं, दूसरा मकान जो एडीए कालोनी में है उसे उक्त लोगों को तीन हजार रुपये प्रति माह किराए पर दे रख था। करीब चार महीने पहले इमरान ने अपनी मां की तबियत खराब होने का बहाना बताकर पीड़िता मकान मालकिन से 1.35 लाख रुपये उधार लिए थे। इधर तीन महीने से वह और मंजू सिंह किराया भी नहीं दे रहे थे। जब पीड़िता ने किराया मांगा तो गत 29 मार्च को इमरान ने पीड़िता को फोन करके कहा कि आकर अपना पैसा ले जाओ। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर पर पहुंची तो उसे चाय पीने के लिए दी गई।

चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उक्त लोग वहां नहीं दिखे। इसलिए पीड़िता चुपचाप घर चली गई। घर पहुंचने पर उसके और उसके बेटे के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप वीडियो मैसेज आया, जिसे देखने पर पीड़िता के होश उड़ गए। वह उसका अश्लील वीडियो था। जिसमें अचेतावस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया था। बाद में धमकी दी गई कि अगर किराया और उधारी मांगा तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। जिससे पीड़ित अब तक चुप थी, लेकिन जब धमकी बढ़ती गई तो पीड़िता पुलिस की शरण में पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंजू सिंह व मो. इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें