व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया (कैट) के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र का अध्ययन करने के बाद देश हित में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का समर्थन करने का निर्णय लिया है।
पिछले सप्ताह दिल्ली में व्यापारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित सम्मेलन में कैट के पदाधिकारियों ने शिरकत करने के बाद रविवार को यह निर्णय लिया। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री पवन खंडेलवाल और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि दिल्ली में आए देश भर के तमाम व्यापारियों से विचार विमर्श करने के बाद ही यह निर्णय लिया गया है।
कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की 195 लोकसभा सीट ऐसी है जहां व्यापारियों का प्रभुत्व है। व्यापारियों का रुख इन सीटों पर चुनाव परिणाम तय कर सकता है। कहा कि सभी शहरों में कैट पदाधिकारी बाजारों में भाजपा का प्रचार करेेंगे।