फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रेमी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुछ दिनों पहले नाराज होकर पीड़िता घरवालों को बिन बताए ट्रेन से मुंबई चली गई। वहां रेलवे पुलिस ने देखा तो पूछताछ के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद सीडब्ल्यूसी के आदेश पर मुंबई के कुर्ला में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला अतरसुइया थाने में ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरसुइया में रहने वाली किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी हर्ष उर्फ हर्षवर्धन शर्मा रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता आरोपी की पड़ोसी है। उसका आरोप है कि हर्ष उसे शादी का झांसा देकर 10 महीने से उससे दुष्कर्म करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले नाराज होकर पीड़िता घरवालों को बिन बताए ट्रेन से मुंबई चली गई। वहां रेलवे पुलिस ने देखा तो पूछताछ के बाद उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद सीडब्ल्यूसी के आदेश पर मुंबई के कुर्ला में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला अतरसुइया थाने में ट्रांसफर किया गया। प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

धूमनगंज पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी कृष्णा वर्मा उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता छठीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता है। साथ ही आपत्तिजनक तस्वीर भी बना ली थी। प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें