गैंगस्टर मामले में मिली सजा को अफजाल अंसारी ने रद्द करने के लिए अपील दाखिल की है, तो सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन सभी मामलों की एक साथ सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है।
लोकसभा चुनाव में गाजीपुर से सपा प्रत्याशी सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली चार साल कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा पर इलाहाबाद हाइकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब इस मामले में बहस मंगलवार यानी 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
गैंगस्टर मामले में मिली सजा को अफजाल अंसारी ने रद्द करने के लिए अपील दाखिल की है, तो सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के परिजनों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इन सभी मामलों की एक साथ सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इन मामलों का निस्तारण हाईकोर्ट को 30 जून तक करना है।