कोरोना से संक्रमित इंजीनियर बीरेंद्र सिंह की मौत के बाद उनके शव के मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। इसका इलाके के लोग विरोध कर रहे हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतर गए हैं। इसको लेकर प्रशासन भी सख्त हो गया है।
शव को विद्युत शवदाह गृह तक ले जाने में प्रशासन को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुलिस की मदद ले रहे हैं।
लोगों की भीड़ और दबाव को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी इंजीनियर बीरेंद्र सिंह का शव फाफामऊ घाट लेकर पहुंचे हैं। यहीं पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।