कुंभ मेले के सकुशल पूरा होने पर किन्नर अखाडे़ की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने शनिवार को त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर उनका दर्शन किया। उन्होंने लेटे हुए हनुमान का पूजन करके उनसे प्रयागराजवासियों की सुख-समृद्धि और उनकी उन्नति की कामना की। बाद में उन्होंने मुख्य व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि जी से मुलाकात की और धर्म-अध्यात्म के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
वहीं किन्नर अखाड़े की ओर से न्यू बैरहना के नगर महापालिका जूनियर हाई स्कूल में रविवार को दोपहर एक बजे आयोजित समारोह में बच्चों का बैग और फल बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में आचार्य के अतिरिक्त महामंडलेश्वर डॉ.योगेश्वरी, प्रयाग पीठाधीश्वर टीना भी मौजूद रहेंगी।