फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Junction : 77 दिन बंद हुए जंक्शन के प्लेटफार्म नौ और दस, रेलवे ने निरस्त कीं पांच जोड़ी ट्रेनें

Mon, 16 Oct 2023 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ-2025 के पूर्व प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का पुनर्विकास होना है। यहां रेलवे द्वारा एक कॉनकोर का निर्माण किया जाना है। उसी कार्य के लिए प्लेटफार्म नंबर नौ और दस सोमवार से बंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ और दस सोमवार 16 अक्तूबर से 77 दिनों के लिए बंद किए जा रहे हैं। इस दौरान इन दोनों प्लेटफार्म पर किसी भी ट्रेन की आवाजाही नहीं होगी। यहां इस अवधि में प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत कॉनकोर की पाइलिंग आदि का काम रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, महाकुंभ-2025 के पूर्व प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड का पुनर्विकास होना है। यहां रेलवे द्वारा एक कॉनकोर का निर्माण किया जाना है। उसी कार्य के लिए प्लेटफार्म नंबर नौ और दस सोमवार से बंद किए जा रहे हैं। प्लेटफार्म बंद होने की वजह से प्रयागराज जंक्शन आने वाली 01025/01026 दादर-बलिया, 01027/01028 दादर-गोरखपुर, 04055/04056 बलिया-आनंद विहार, 07651/07652 छपरा-जालना, 09525/09526 ओख-नाहरलागुन को निरस्त किया जा रहा है। अगले 77 दिन इन ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

दर्जन भर से अधिक ट्रेनों के बदले गए रूट
 

इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन आने वाली 22131/22132 बनारस-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस, 15559/15560 दरभंगा-अहमदाबाद, 15017/15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक, 15267/15268 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर, 11033/11034 दरभंगा-पुणे, 18609/18610 रांची-लोकमान्य तिलक का संचालन उक्त अवधि में प्रयागराज छिवकी के रास्ते होगा।

गाड़ी संख्या 12381/12382 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस भी इस दौरान बनारस-रामबाग की जगह मिर्जापुर के रास्ते प्रयागराज जंक्शन तक आएगी, जबकि 13309/13310 चोपन-प्रयागराज जंक्शन का संचालन जंक्शन के बजाय प्रयागराज छिवकी से होगा। वहीं, दूसरी ओर गाड़ी संख्या 22129/22130 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट का संचालन प्रयागराज जंक्शन से अयोध्या कैंट तक निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें